NCP के अध्यक्ष पद से शरद पवार ने किया इस्तीफे का एलान…

NCP Sharad Pawar: देश के वरिष्ठतम राजनेताओं में से एक और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने रिटायर होने का ऐलान किया है. अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला किया है.
अपने राजनीतिक जीवन से जुड़ी एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बोलते हुए पवार ने कहा, मेरे लिए यह बात चौंकाने वाली थी कि अजीत ने अचानक बीजेपी के साथ जाकर डिप्टी सीएम पद की शपथ क्यों ली? जब मैंने सोचना शुरू किया कि अजीत ने ऐसा फैसला क्यों लिया तब मुझे एहसास हुआ कि सरकार गठन में कांग्रेस के साथ चर्चा इतनी सुखद नहीं थी. उनके व्यवहार के कारण हमें हर रोज सरकार गठन पर चर्चा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.
कांग्रेस के रवैये से खफा थे अजीत पवार’
हमने चर्चा में बहुत नरम रुख अपनाया था लेकिन उनकी प्रतिक्रिया स्वागत योग्य नहीं थी. ऐसी ही एक मुलाकात में मैं भी आपा खो बैठी और मेरा मानना था कि यहां आगे कुछ भी चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. जिससे मेरी ही पार्टी के कई नेताओं को झटका लगा था.
NCP Sharad Pawar: अजीत के चेहरे से साफ जाहिर हो रहा था कि वह भी कांग्रेस के इस रवैये से खफा हैं. मैं बैठक से चला गया लेकिन अपनी पार्टी के अन्य सहयोगियों से बैठक जारी रखने के लिए कहा. कुछ समय बाद मैंने जयंत पाटिल को फोन किया और बैठक की प्रगति के बारे में पूछा, उन्होंने मुझे बताया कि अजीत पवार मेरे (शरद पवार) तुरंत बाद चले गए.
Also read घर में अकेली थी नाबालिग लड़की, मिर्ची मांगने के बहाने युवक ने ऐसा घिनौना काम…
NCP Sharad Pawar: मैंने नहीं सोचा था कि उस समय कुछ गलत होगा. इस तरह के विद्रोह को तोड़ने के लिए और सभी विधायकों को वापस लाने के लिए मैंने तत्काल पहला कदम उठाया. उन्होंने कहा, वाईबी चव्हाण केंद्र में मैंने बैठक बुलाई उस दौरान बैठक में 50 विधायक मौजूद रहे इसलिए हमें विश्वास हो गया कि इस बागी में कोई ताकत नहीं है.



