Naxali Surrender In Bijapur: छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, एक साथ 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ..

Naxali Surrender In Bijapur 5 अप्रैल को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया, जिसके बाद से माओवादी संगठन को एक के बाद एक कई बड़े झटके लगे हैं। राज्य में बढ़ती सुरक्षा कार्रवाई और सरकार की योजनाओं ने माओवादियों के मनोबल को कमजोर कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि अब नक्सली संगठन के सदस्य हथियार छोड़कर न्याय के रास्ते पर चलने लगे हैं। इसी बीच एक बार फिर माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर में एक साथ 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।
Read More: MP News: किसानों को फिर मिलेगी बड़ी सौगात, पढ़े सरकार का नया मास्टरप्लान क्या है
Naxali Surrender In Bijapur मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सलियों पर 26 लाख का इनाम घोषित था। जिसमें 2 नक्सली पर 8-8 लाख का इनाम था। जबकि दो अन्य पर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। इन नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर किया, जो नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि, 31 मार्च 2026 से पहले देश के सभी हिस्सों से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री 5शाह के इस ऐलान के बाद से ही छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और अब तक
छत्तीसगढ़ में कई बड़े नक्सली लीडर्स को जवानों ने मार गिराया है।
कौन से नक्सली सरेंडर करने वाले थे और इन पर कितना इनाम था?
बीजापुर में 22 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें से दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था, जबकि दो अन्य पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। कुल मिलाकर इन पर 26 लाख रुपये का इनाम था।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने कहां सरेंडर किया?
इन नक्सलियों ने पुलिस और CRPF अधिकारियों के सामने बीजापुर में सरेंडर किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नक्सलवाद के बारे में क्या बयान था?
Naxali Surrender In Bijapurकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया था कि 31 मार्च 2026 तक देश के सभी हिस्सों से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा।