Naxal surrender: नक्सलवाद को बड़ा झटका, PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxal surrender सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर दिखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में लाल आतंक फैलाने वाले पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) संगठन से जुड़े रहे 5 नक्सलियों ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें एक डीवीसीएम रैंक का सदस्य, तीन एसीएम/पीपीसीएम रैंक के सदस्य और एक कैडर सदस्य शामिल हैं, जिनपर लाखों रुपए का ईनाम घोषित है.
एसपी अमित बरदार ने बताया कि ऑपरेशन कागर सहित हालिया सुरक्षा उपायों ने उन्हें स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया. डीवीसीएम सदस्य पर तीन लाख रुपये और एसीएम रैंक के सदस्यों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. यह पीएलजीए संगठन का हिस्सा थे और सीमावर्ती राज्यों में गतिविधियां चला रहे थे.
read more Maatrubhumi: Maatrubhumi का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज, सॉन्ग में नजर आए दो नए चेहरे
Naxal surrenderसूत्रों की मानें तो बस्तर और आसपास के इलाकों में चल रहे ऑपरेशन का सीधा असर अब दूसरे राज्यों में भी दिखने लगा है. यह सरेंडर केवल संख्या नहीं बल्कि संगठन के ढांचे पर बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका माना जा रहा है. आने वाले समय में ऐसे और आत्मसमर्पण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.



