Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

Naxal News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 62 लाख रुपए के 4 महिला इनामी नक्सलियों को किया ढेर…

Naxal News मध्यप्रदेश के बालाघाट से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुरक्षा बलों को हाथों एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया गया कि, इन सभी पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

 

 

बता दें कि, एमपी के साथ ही देश के नक्सल प्रभावित सभी इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है और सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। वहीं अब कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में 4 महिला नक्सलियों को ढेर किया गया है जिन पर करीब 62 लाख रुपए का इनाम था।

 

वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए SP नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि, “कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में हमारे जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर करने में सफलता हासिल की है। इनपर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मध्य प्रदेश में पहले से निरंतर कार्रवाई चल रही थीं और अब हम अपने अभियान में बहुत तेजी लाए हैं। हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। हमारी अपील है कि यदि कोई नक्सली सरेंडर करना चाहता है तो वो सरकार का साथ दे। ”

 

बालाघाट में 4 महिला नक्सली ढेर होने की घटना कब और कहां हुई?

यह मुठभेड़ बालाघाट जिले के कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में हाल ही में हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया।

इन नक्सलियों पर कितना इनाम घोषित था?

इन चारों महिला नक्सलियों पर कुल मिलाकर करीब 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

क्या बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान पहले से चल रहा है?

Naxal Newsहाँ, बालाघाट सहित मध्यप्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान पहले से चल रहा है और अब इसमें और तेजी लाई गई है

Related Articles

Back to top button