धर्म

Navratri 2023: नवरात्रि में करें इन चार चीजों की खरीदी, प्रसन्न होगी मां दुर्गा

Navratri 2023 नई दिल्ली :  देश में फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है। मां दुर्गा का ये त्योहार देशभर में बड़े उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। नौ दिन तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को खुश करने के लिए हर कोई अलग तरीका अपनाता है। आज हम आपको माता को खुश करने के लिए बेहद आसान तरीका बताएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें नवरात्रि से पहले घर में ले आएंगे तो मां दुर्गा की खूब कृपा बरसेगी।

नवरात्रि में खरीदें ये चीजें

चांदी-सोने का सिक्का

यह परंपरा चली आ रही नवरात्रि में चांदी या सोने के सिक्के को घर में रखा जाता है, इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। ध्यान रहे, जो सिक्का ला रहे हैं उस पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की र्स्वीर होनी चाहिए। यह सिक्का अत्यंत शुभ माना जाता है।

Read more: पितृ पक्ष में आज का दिन इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है शुभ

मोर का पंख

आप घर में मोर का पंख भी ला सकते हैं. यह माता सरस्वती से जुड़ा हुआ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान इसे घर में लगाने से आपकी बुद्धि और कौशल का तेजी से विकास होगा। इसे आप घर में बने मंदिर में भी लगा सकते हैं।

कमल का फूल

Navratri 2023:  कमल के फुल का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है. यह शुभता आयर सुन्दरता का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी भी इसे अपने हाथों में रखती है। यह फुल मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इसे आप अपे घर में रखें, ताकि सुख-समृद्धि बनी रहे। घर में धनलाभ भी हो सकता है।

माता लक्ष्मी की तस्वीर

Navratri 2023 नवरात्रि से पहले ही घर में ऐसी तस्वीर लगा लें, जिसमें मां लक्ष्मी हाथों से धनवर्षा करती हुईं दिख रही हों। यह तस्वीर घर में लगाने से मां प्रस्सन होंगी और घर पर धनवर्षा करेंगी।

 

 

Related Articles

Back to top button