NAMO BHARAT TARIN : रेल यात्रियों को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, मात्र इतने रूपये मे मेरठ से पहुंचे गाजियाबाद!

NAMO BHARAT TARIN : भारतीर रेलवे ने गाजियाबाद से मेरठ रूट पर भी नमो भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ा दी है। इससे दोनों शहरों के बीच की दूसरी घंटों की बजाय मिनटों में सिमट गई है, गाजियाबाद से मेरठ साउथ नमो भारत में सफर करके साउथ स्टेशन पर उतरकर लोग आसानी से मेरठ शहर तक भी जा पाएंगे। यानि अब 155 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ने वाली नमो भारत ट्रेन में 42 किलोमीटर का सफर सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा।
Read more:Black Pepper Farming: किसानो के लिए मुनाफे का सौदा बनी काली मिर्च की खेती
RRTS कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ से मेरठ साउथ तक चलेगी
नमो भारत दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर में साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक RRTS कॉरिडोर के बीच दौड़ेगी। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेनें सुबह 6 बजे दौड़ने लगेंगी और रात 10 बजे तक दौड़ती रहेंगी। साहिबाबाद और मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेन सुबह 6 बजे दौड़ेगी। आखिरी ट्रेन साहिबाबाद और मेरठ साउथ स्टेशन से रात 10 बजे जाएगी।
जाने किन रूटों से गुजरेगी नमो भारत
नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ स्टेशन से रवाना होगी। मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई डिपो, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद स्टेशनों से सवारियां लेकर साहिबाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
साहिबाबाद स्टेशन के पास वैशाली मेट्रो स्टेशन है, जिससे दिल्ली में कहीं भी जाना हो, लोग मेट्रो पकड़कर जा सकते हैं। मेरठ में साउथ स्टेशन आउटर में है, जहां से आगे मेरठ या इससे आगे जिलों में लोग जा सकते हैं। इधर साहिबाबाद स्टेशन आउटर में हैं, जहां से लोग आगे दिल्ली में एंट्री कर सकते हैं।
किराया क्या होगा?
गाजियाबाद से मेरठ तक नमो भारत का किराया स्टैंडर्ड क्लास के लिए 90 रुपये फिक्स किया गया है।
साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक किराया 110 रुपये फिक्स हुआ है
मेरठ तक नया रूट मिला
NAMO BHARAT TARIN : RRTS कॉरिडोर खुलते ही मेरठ तक जाने के लिए नया रूट भी लोगों को मिल गया है। गाजियाबाद से मेरठ साउथ नमो भारत में सफर करके साउथ स्टेशन पर उतरकर लोग आसानी से मेरठ शहर तक भी जा पाएंगे। इसके लिए बस, ऑटो उपलब्ध हैं। इससे समय की बचत होगी और सफर भी आसान होगा। नामो भारत ट्रेन जो मेरठ के टीपीनगर, परतापुर इलाका वासियों को इस ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा होगा।


