Namaste Yojana में कर्मचारियों को मिलेंगे 5 लाख!..इन्हे मिलेगा योजना का लाभ

Namaste Yojana : भारत में साफ – सफाई को लेकर जागरूक. भारत मिशन जैसे जन स्वच्छता अभियानों की शुरुआत की गई। इसके तहत पूरे भारत में 18 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया। इसके बाद कई रोजगार के अवसर पैदा हुए। सफाई के लिए कुशल सफाई कर्मचारियों को नौकरी दी गई।
Read more:महीने के शुरुवात में ही लगा झटका!.. अब LPG हुआ इतने रुपए महंगा
“NSKFDC “द्वारा करोड़ो की लागत से शुरू
राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्रवाई (नमस्ते योजना) को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC) द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 तक तीन साल की अवधि के लिए 349.73 करोड़ के बजट के साथ शुरू किया गया।
Namaste Yojana
नमस्ते योजना क्या है…??
सफाई कर्मचारी हमारे देश को साफ रखने में अपना बहुत बड़ा योगदान देते है। इन्हीं लोगों के लिए सरकार ने नमस्ते योजना की शुरुआत की थी। ये योजना सीवर और सेप्टिक टैंक साफ करने वाले कर्मचारियों के लिए है। कर्मचारियों को इसके तहत पीपीई किट, सुरक्षा उपकरण, व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य बीमा कवरेज और काम के लिए गाड़ियां,मशीनों के माध्यम से स्वच्छता क्षेत्र में आजीविका के मौके दिए जाते हैं। इसके अलावा उन्हें अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है।
योजना का प्रमुख उद्देश्य है…!!
सफाई कर्मचारियों के जीवन में काफी मुश्किलें होती हैं। उनको अपने काम की वजह से कई बीमारियां हो जाती हैं। नमस्ते योजना के तहत ये सुनिश्चित करना है कि कर्मचारियों की गंदगी के चलते मौत ना हो, सफाई कर्मचारियों को मानव मल के साथ सीधे संपर्क को समाप्त करना, आपातकालीन प्रतिक्रिया स्वच्छता इकाइयों को बनाना, कर्मचारियों को काम के जोखिमों की जानकारी देकर उनको ट्रेनिंग देना है।
Namaste Yojana
इस योजना में क्या – क्या मिलेगा लाभ.?
1- इस योजना में कर्मचारियों को पीपीई किट, सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं।
2- कर्मचारियों को काम सिखाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
3- इस योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा कवरेज भी मिलता है।
4- स्वच्छता से जुड़े वाहनों और मशीनों के लिए सब्सिडी के तौर पर 5 लाख रुपये तक दिए जाते हैं।
5- कर्मचारियों को स्वच्छता उद्यम (Sanitation Enterprise) शुरू करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है।
6- जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, ताकि सीवर और सेप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी जा सकें।
Read More:Cg News: 9 एकड़ के तालाब से 50 एकड़ खेत की सिंचाई