Nagpur Factory Blast: बारूद कारखाने में भीषण धमाके के बाद विस्फोट 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 18 लोग घायल – RGH NEWS
देश

Nagpur Factory Blast: बारूद कारखाने में भीषण धमाके के बाद विस्फोट 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 18 लोग घायल

Nagpur Factory Blast महाराष्ट्र के नागपुर जिले एक ब्लास्ट में 17 लोगों की मृत्यु की खबर सामने आई है। नागपुर के काटोल तालुका के SBL कंपनी में भिषण विस्फोट में हुआ। इस कंपनी में विस्फोटक डेटोनेटर और एक्सप्लोसिव बनाए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्फोट कैसे हुआ क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत पर दुख जताया है और इस संबंध में एक पोस्ट भी साधा किया है। उन्होंने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, “नागपुर जिले के कटोल के राउतलगाव गांव में मौजूद विस्फोटक बनाने वाली कंपनी SBL एनर्जी में हुए भयानक धमाके में 17 मजदूरों की मौत की दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बहुत दिल दहला देने वाली है। मरने वाले मजदूरों को मेरी दिल से श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द ठीक हों—भगवान के चरणों में यही मेरी प्रार्थना है।”

 

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में विस्फोट

वहीं, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने की यूनिट में विस्फोट के खबर सामने आई है। इस विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश ने यह जानकारी दी।

 

read more Israel US Strikes in Iran: अमेरिका-इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का किया खत्मा, जानिए हमले में कौन-कौन मारा गया?

 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में नौ महिलाओं सहित कुल 20 लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इससे पहले पर्यटन मंत्री के.दुर्गेश और वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि मृतक संख्या 21 है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि घायलों के चिकित्सा खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा।

 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया

Nagpur Factory Blastतेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और बंडी संजय कुमार तथा अन्य नेताओं ने शनिवार को आंध्र प्रदेश की एक पटाखा इकाई में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। जी किशन रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार घायलों को आपातकालीन उपचार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button