Nag Panchami 2025: सावन में कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? यहां जानें डेट और इस त्योहार का महत्व…

Nag Panchami 2025 सनातन धर्म में सावन का महीना बेहद खास होता है। यह महीना देवों के देव महादेव को पूर्णतया समर्पित माना जाता है। इसके चलते सावन का हर एक दिन विशेष होता है। इस शुभ अवसर पर रोजाना भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
सावन के महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें सावन सोमवार, मंगला गौरी व्रत, कामिका एकादशी, सावन शिवरात्रि, हरियाली अमावस्या और तीज, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी और रक्षा बंधन प्रमुख हैं। इसके साथ ही कई अन्य व्रत-त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। आइए, नाग पंचमी की सही डेट, शुभ महत्व और योग जानते
नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 28 जुलाई को देर रात 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 30 जुलाई को देर रात 12 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इस प्रकार 29 जुलाई को नाग पंचमी मनाई जाएगी।
नाग पंचमी पूजा समय
सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी नाग पंचमी के दिन पूजा हेतु शुभ समय सुबह 05 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक है। साधक इस दौरान देवों के देव महादेव संग नाग देवता की पूजा एवं साधना कर सकते हैं।
नाग पंचमी शुभ योग
ज्योतिषियों की मानें तो सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर शिव योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही रवि योग और शिववास योग का संयोग बन रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव कैलाश पर जगत जननी मां पार्वती के साथ रहेंगे। इस दौरान शिव परिवार संग नाग देवता की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही नाग देवता का आशीर्वाद मिलेगा।
करण
Nag Panchami 2025नाग पंचमी पर बव और बालव करण का निर्माण हो रहा है। इस दिन सर्वप्रथम बव करण का संयोग बनेगा। इसके बाद बालव करण का निर्माण होगा। वहीं, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने से जातक को उत्तम फल की प्राप्ति होगी।