Mumbai CSMIA Drugs Case: एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 11.25 करोड़ की कोकीन के साथ 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Mumbai CSMIA Drugs Case हुमुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है. अधिकारियों के मुताबिक बरामद कोकीन की कीमत करीब 11.25 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस मामले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.
डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए गए. शुक्रवार को अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचे एक पुरुष और एक महिला यात्री को रोका गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कोकीन से भरे कैप्सूल निगल रखे हैं.
इसके बाद दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 84 कैप्सूल बरामद किए गए. इन कैप्सूल में कुल 1.40 किलोग्राम कोकीन मिली. अधिकारियों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है.
Mumbai CSMIA Drugs Caseअधिकारियों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को डीआरआई ने अदीस अबाबा से आ रहे एक अफ्रीकी पुरुष और एक महिला को रोका था। उन्होंने बताया कि उनके पास से कुल 63 कैप्सूल बरामद किए गए जिनमें 850 ग्राम कोकीन थी, जिसकी कीमत 4.25 करोड़ रुपये है।



