MS Dhoni : नए लुक के साथ MS धोनी ने सोशल पर मीडिया ढाया कहर

MS Dhoni’s New Look: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने शुरुआती दौर में धोनी ने लंबे बालों वाले लुक को खूब मशहूर किया था। इसके बाद से धोनी कई तरह के लुक में दिखाई दिए हैं। अब सोशल मीडिया पर उनके बिल्कुल नए और फ्रेश लुक की तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी का यह नया लुक लोगों को उनके पुराने लुक की याद दिला रहा है। दरअसल नए लुक में धोनी लंबे-लंबे बालों के साथ दिख रहे हैं। नए लुक में धोनी ने लंबे बालों के साथ हल्की सी दाढ़ी रखी हुई है। वहीं पूर्व कप्तान ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक चश्मा लगाए नज़र आ रहे हैं। धोनी का ये लुक वाकई दीवाना लोगों को जबरदस्त दिवाना बना रहा है।
MS Dhoni's classic look. [Aalim Hakim] pic.twitter.com/TFzbD0zfoy
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 3, 2023
Read more:CG Congress 1st list:कांग्रेस ने पहली सूची में इन नेताओं के नाम पर लगाई मुहर!
MS Dhoni’s New Look बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था। हालांकि अभी वे आईपीएल में पूरी तरह से सक्रिय हैं। 2023 के आईपीएल 16 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिताब जितवाया वहीं 2024 में खेले जाने वाले आईपीएल में वे खेलेंगे या नहीं, इस बात को लेकर धोनी की ओर से कुछ साफ नहीं किया गया है।



