खेल

MS Dhoni : अगले साल भी IPL खेल सकते हैं धोनी, सुरेश रैना ने दिए संकेत….

MS Dhoni आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। माना जा रहा है कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में बड़ा नाम कमाया है। IPL में MS DHONI के प्रभाव को कम नहीं आंका जा सकता है। फैंस बेहद चिंतित हैं कि क्या यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा, लेकिन इसी बीच सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पूर्व खिलाड़ी और CSK के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने भाई सामान दोस्त माही को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लीजेंड क्रिकेट लीग में बात करते हुए कहा कि धोनी IPL 2024 भी खेल सकते हैं, वह सुपर फिट हैं, अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और इस साल प्रदर्शन पर निर्भर करता है। बता दें कि एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। इसके बाद वह इस टी20 लीग को भी अलविदा कह देंगे। हाल ही में सीएसके की टीम मैनेजमेंट ने बयान दिया था कि धोनी इस साल आईपीएल में अपना आखिरी मैच चेन्नई के छप्पॉक स्टेडियम में खेल सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में धोनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 

 

Also read क्रूड ऑयल के रेट पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, 23 प्रत‍िशत बढ़ गई कीमत ..

 

सीएसके के लिए धोनी का रिप्लेसमेंट ढूंढना काफी मुश्किल

MS Dhoniगौरतलब है कि धोनी इस बार भी कप्तान के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन सीएसके के लिए धोनी का रिप्लेसमेंट ढूंढना काफी मुश्किल होता जा रहा है। धोनी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 234 मैचों में 4,978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.2 का रहा है। आईपीएल में धोनी की कप्तानी पर नजर डालें तो उन्होंने 210 मैचों में 123 मैच जीते हैं।

Related Articles

Back to top button