MP Tech Growth Conclave 2025: सीएम मोहन यादव ने नई नीतियों का किया ऐलान, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार.. – RGH NEWS
देश

MP Tech Growth Conclave 2025: सीएम मोहन यादव ने नई नीतियों का किया ऐलान, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार..

MP Tech Growth Conclave 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज “टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव” के दौरान प्रदेश के औद्योगिक और तकनीकी विकास के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने कहा कि उद्योगों को ‘मंदिर’ के समान मानते हुए यह लाखों लोगों को रोजगार का आशीर्वाद देते हैं। उनके अनुसार मध्यप्रदेश अब वादों को पूरा करने और विकास की ओर बढ़ने वाला राज्य बन चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की तकनीकी-परक औद्योगिक यात्रा को स्वर्णिम पड़ाव की ओर अग्रसर बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि “टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव” प्रदेश की प्रॉमिस्ड डिलीवरी और विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

स्पेस टेक्नालॉजी नीति पर काम शुरू होगा

MP Tech Growth Conclave 2025: डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्पेस टेक्नालॉजी नीति पर कार्य किया जाएगा, और मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस नीति के अंतर्गत प्रदेश में 1500 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया गया है।

 

Read More :Rishabh Pant: ऋषभ पंत पर गिरी गाज, BCCI ने ठोका इतने लाख रुपये का जुर्माना, मिल गई बड़ी सजा…

 

20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

MP Tech Growth Conclave 2025: कॉन्क्लेव के दौरान, प्रदेश को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 75 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब “इरादों को निवेश में” और ‘नीतियों को क्रियान्वयन’ में बदलने का समय आ गया है। निवेशकों को एकीकृत सुविधाएं प्रदान करने के लिए “प्रोत्साहन पोर्टल” लॉन्च किया गया है, जिससे निवेश प्रक्रिया को और भी आसान और प्रभावी बनाया जाएगा।

 

Read more Rishabh Pant: ऋषभ पंत पर गिरी गाज, BCCI ने ठोका इतने लाख रुपये का जुर्माना, मिल गई बड़ी सजा…

 

 

आईटी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी

MP Tech Growth Conclave 2025इस कॉन्क्लेव में आईटी क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों ने भी भाग लिया और प्रदेश में तकनीकी विकास की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब एक प्रमुख औद्योगिक राज्य बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है, और यह कॉन्क्लेव प्रदेश में आने वाले निवेश और रोजगार के अवसरों का एक जीवंत उदाहरण है

Related Articles

Back to top button