देश

MP Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत, 8 गंभीर…

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में आज मंगलवार की सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां बहन के घर शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई और एक दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। घटना भिंड के देहात थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा की है, यहां भिंड कलेक्ट्रेट में काम करने वाले गिरीश नारायण अपने परिवार के साथ बहन के घर शादी समारोह में भात देने गए थे। सुबह वापसी के दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने सवारी से भरे पिकअप वाहन में टक्कर मार दी।

7 लोगों की गई जान

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें एक तेज रफ्तार डंपर ने सवारी से भरे पिकअप वाहन में टक्कर मार दी, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। 5 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 की मौत इलाज के दौरान हो गई। वहीं 7 गंभीर घायलों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुल एक दर्जन से अधिक घायल हैं। घटना नेशनल हाईवे 719 पर देहात थाना क्षेत्र के जवारपुर गांव के पास हुई। सभी लोग शादी समारोह से भात देकर वापस आ रहे थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया।

 

MP Road Accidentमामले की सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक डॉक्टर असित यादव भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी के साथ ही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के अलावा अन्य डॉक्टर भी सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए और घायलों को तत्काल इलाज दिया गया।

Related Articles

Back to top button