देश

MP News : अर्धनग्न हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

MP News : अनुपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अर्धनग्न हालत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। शव की हालत देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एडीजीपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में जानकारी देने वाले को 30 इनाम देने की घोषणा की है।

Read more: Cg News: मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

यह पूरा मामला अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का है। जहां एक गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति का शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है। वहीं प्राइवेट पार्ट पर पत्थर भी मिले है। शव देखकर ऐसा लग रहा है कि पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकती है। इधर, मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ADGP शहडोल पुलिस जोन डीसी सागर ने भी मौके का मुआयना किया है।

Read more: Bord exam 2024 : Board Exam पर लेटेस्ट अपडेट्स, इस दिन से शुरू होगी 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं..
MP News : ADGP ने इस घटना के संबंध में जानकारी देने वाले को 30 हजार के इनाम की घोषणा की है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर इस पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button