बिजनेस

MP Krishi News: खुशखबरी! MSP पर चना, मसूर और सरसों की होगी खरीदी, इस तारीख तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

MP Krishi News मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब गेहूं और धान के साथ-साथ चना, मसूर और सरसों की भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। भारत सरकार ने इसके लिए 20 लाख टन उपज खरीदने का लक्ष्य तय किया है। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश में खरीदी की जिम्मेदारी केवल राज्य सहकारी विपणन संघ (Markfed) को सौंपी गई है।मध्य प्रदेश भोजन

 

31 मई तक चलेगी MSP पर खरीदी

चना, मसूर और सरसों की खरीद 31 मई 2025 तक की जाएगी। इसके लिए अब तक 4.63 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।

 

इतने टन खरीदी का रखा गया लक्ष्य

विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए निम्न लक्ष्य तय किए हैं।

 

चना- 7,28,478 टन

मसूर- 7,79,000 टन

सरसों- 4,95,338 टन

 

किसानों का पंजीयन- उपजवार आंकड़े

चना बेचने के लिए- 2,06,509 किसान

मसूर के लिए- 1,50,035 किसान

सरसों के लिए- 1,06,883 किसान

 

खरीदी केंद्रों की स्थिति

कुल बनाए गए खरीदी केंद्र- 733

अब तक प्रारंभ केंद्र- 157

 

अब तक खरीदी गई उपज

चना- 4,490 टन

मसूर- 1,650 टन

सरसों- 1,939 टन

 

किसानों को अब तक 62.56 लाख का भुगतान किया जा चुका है।

 

समर्थन मूल्य की दरें (रुपये प्रति क्विंटल)

उपज समर्थन मूल्य

चना 5,650 रुपये

मसूर 6,700 रुपये

सरसों 5,950 रुपये

किसानों के लिए सलाह

MP Krishi Newsअगर आपने अब तक पंजीयन नहीं कराया है तो जल्द से जल्द पास के लोक सेवा केंद्र या सहकारी संस्था में जाकर पंजीयन कराएं और MSP का लाभ उठाएं। खरीदी केंद्रों पर उपज लेकर जाने से पहले SMS जरूर चेक करें।

Related Articles

Back to top button