MP Farmers Bonus: इस राज्य के सरकार ने किसानों को दिया तोहफा, धान पर 2000 रुपए प्रति हेक्टेयर मिलेगा बोनस…

MP Farmers Bonusमध्य प्रदेश सरकार ने धान उगाने वाले किसानों को 2000 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से बोनस देने का ऐलान किया है। यह राशि इसी साल से किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उमरिया जिले के बांधवगढ़ में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रति हेक्टेयर के आधार पर बोनस देने से छोटे किसानों को भी लाभ मिलेगा।
गेहूं उत्पादक किसानों को भी मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री यादव ने यह भी घोषणा की कि गेहूं उत्पादक किसानों को भी सरकार लाभ पहुंचाएगी। इस बार गेहूं 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं की एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 2425 रुपए तय की गई है, लेकिन राज्य सरकार अपनी ओर से 175 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देकर किसानों को अधिक लाभ दिलाएगी।
अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं
बिलासपुर में एक नए कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
भगवान विष्णु के धाम टकटई को 4 स्थानों से जोड़कर इसे पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा।
250 की आबादी वाले गांवों में सड़क निर्माण
गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
उमरिया जिले में बड़ी परियोजनाओं की घोषणा
MP Farmers Bonusग्राम पौड़ी में 600 मेगावॉट की ताप विद्युत परियोजना की इकाई स्थापित की जाएगी।
बांधवगढ़ में जू का निर्माण, टाइगर रिजर्व के बाहर एक जू (चिड़ियाघर) का निर्माण किया जाएगा।
उमरिया जिले में 45 करोड़ और 32 करोड़ रुपए की लागत से दो नए पुल बनाए जाएंगे।
हॉकी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा।