Moringa Leaves for Immunity: इम्यूनिटी का पावरहाउस है इस पेड़ का पत्ता! चबाने से मिलते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Moringa Leaves for Immunity: इम्यूनिटी का पावरहाउस है इस पेड़ का पत्ता! चबाने से मिलते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

Moringa Leaves for Immunity आयुर्वेद के मुताबिक सहजन सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। सहजन को अंग्रेजी में मोरिंगा ओलीफेरा कहा जाता है। मोरिंगा ओलीफेरा को चमत्कारी वृक्ष और जीवन का वृक्ष इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके अंदर पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि मोरिंगा ओलीफेरा आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचाने में और आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में असरदार साबित हो सकता है।

 

औषधीय गुणों से भरपूर- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोरिंगा ओलीफेरा को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्व अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं। आपको सहजन के पत्तों को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

 

Advertisement

 

इम्यूनिटी और ऊर्जा बढ़ाए- सर्दियों के मौसम में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए सहजन के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। सहजन के पत्तों को चबाने से आप ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे। सहजन के पत्तों में मौजूद तत्व दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही सहजन के पत्तों का सेवन करना चाहिए।

 

 

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स को भी सहजन के पत्तों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो सहजन के पत्तों को चबाना शुरू कर दीजिए। इतना ही नहीं, सहजन के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व याददाश्त को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। खून की कमी, जोड़ों का दर्द, मोटापा, इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए भी सहजन के पत्तों को कंज्यूम किया जा सकता है।

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button