Morena News: दो लोगों के बीच हुआ विवाद तो मोमोज खा रही महिला हुई शिकार, चली गोली, जाने पूरा मामला – RGH NEWS
देश

Morena News: दो लोगों के बीच हुआ विवाद तो मोमोज खा रही महिला हुई शिकार, चली गोली, जाने पूरा मामला

Morena News: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो लोगों के विवाद का मोमोज खा रही महिला शिकार हो गई। जिसे फौरन ग्वालियर रेफर किया गया। घायल महिला का इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दरअसल यह मामला मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के पचपेड़ा चौराहे का बताया जा रहा है। जहां शराब के लिए पैसे नहीं देनें को लेकर के दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। पैसे नहीं देने को लेकर के ठेले पर फायरिंग की गई। उस दौरान हेमलता कुशवाहा नाम की महिला ठेले पर मोमोज खा रही थी, जिसके पीठ पर गोली लगी और महिला घायल हो गई।

Morena News: फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को अस्पताल पहुंचाई, जिसे बाद में ग्वालियर जिले में रेफर कर दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जुट गई है। घायल महिला के परिजनों का हाल बेहाल बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button