Monsoon Update: आज केरल में पहुंचा मानसून, जानिए छत्तीसगढ़ में कब देगा दस्तक…

Monsoon Update भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) ने इस बार तय समय से 8 दिन पहले 24 मई को केरल (Kerala) में प्रवेश कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने पुष्टि की है कि मानसून का यह आगमन वर्ष 2009 के बाद सबसे पहले हुआ है। साल 2009 में 23 मई को मानसून ने दस्तक दी थी।
छत्तीसगढ़ में भी जल्दी आ सकता है मानसून
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा (H.P. Chandra) के अनुसार सामान्यतः छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून 13 जून के आसपास पहुंचता है। जगदलपुर (Jagdalpur) में 13 जून, रायपुर (Raipur) में 16 जून और अंबिकापुर (Ambikapur) में 21 जून तक मानसून सक्रिय हो जाता है। लेकिन इस बार केरल में जल्दी मानसून की वजह से छत्तीसगढ़ में भी मानसून 6 जून तक आ सकता है।
बरसात ने दी गर्मी से राहत
राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। साइक्लोनिक सर्क्युलेशन (Cyclonic Circulation), निम्न दबाव और ट्रफ लाइन के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है।
कृषि और किसान के लिए खुशखबरी
भारत की कृषि पूरी तरह मानसून पर निर्भर है। ऐसे में समय से पहले और सामान्य से अधिक बारिश किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल में ही अनुमान जताया था कि 2025 में मानसून सामान्य से ज्यादा बारिश लेकर आएगा। इस बार अल नीनो (El Niño) का प्रभाव भी नहीं है, जिससे फसल उत्पादन बेहतर होने की संभावना है।
पिछले वर्षों में मानसून का आगमन
2024: 30 मई
2023: 8 जून
2022: 29 मई
2021: 3 जून
2020: 1 जून
2019: 8 जून
2018: 29 मई
मौसम विभाग की नजर मानसून पर बनी हुई है
Monsoon Updateमौसम विभाग लगातार मानसून की प्रगति पर नजर बनाए हुए है। अभी तक इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या विलंब नहीं देखा गया है। यदि यही स्थिति बनी रही तो देशभर में अच्छी वर्षा की उम्मीद की जा सकती है।


