Monsoon: समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून; इस साल 6% कम हो सकती है बारिश  – RGH NEWS
देश

Monsoon: समय से पहले केरल में दस्तक दे सकता है मानसून; इस साल 6% कम हो सकती है बारिश 

Monsoon  भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को अब मानसून का इंतजार है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजे पूर्वानुमान में बताया कि, मानसून 26 मई को केरलम में समय से पहले दस्तक दे सकता है। इसके बाद धीरे धीरे देश के अन्य राज्यों में मानसून आएगा।

 

 

आमतौर पर केरल में मानसून की शुरुआत 1 जून के आसपास होती है। इसके बाद उत्तर की ओर बढ़ते हुए यह देश के बाकी हिस्सों में जाता है। जानकारी के लिए बतादें कि पिछले साल मानसून की शुरुआत 24 मई 2025 को हुई थी।

 

चार दिन पहले भी आ सकता है

 

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, यह 4 दिन पहले या चार दिन बाद भी पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बनी हुई हैं।

 

इस साल 6% कम हो सकती है बारिश 

एक ओर जहां मानसून अपने तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को केरलम पहुंच सकता है। वहीं अमेरिकी मौसम एजेंसी ‘नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ (नोआ) के अनुसार, इस साल सुपर अल नीनो का आना लगभग तय हो गया है। इससे, कमजोर मानसून, सूखे और हीटवेव की आशंका अधिक हो गई है।

 

 

स्काईमेट वेदर के अनुसार, इस साल मानसून की बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है। बतादें कि जून से सितंबर तक मानसून के चार महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिलीमीटर है।

 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh news: आज से तीन दिन तक अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर में करेंगे सुरक्षा हालात की समीक्षा

क्या है अल नीनो

अल नीनो एक जलवायु घटना है। जो प्रशांत महासागर में पानी गर्म होने पर होती है। इससे मानसूनी हवाएं अपनी दिशा बदल देती हैं। अगर अल नीनो आता है तो इसके असर से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में बारिश कम होगी। वहीं भीषण गर्मी से आपको परेशान होगा पड़ेगा।

 

 

कब होती है मानसून की सही एंट्री

Monsoonसामान्य रूप से भारत में मानसून की एंट्री 1 जून को केरलम से होती है। लेकिन इस बार यह अन्य प्रदेशों में भी जल्द पहुंचेगा। राजस्थान में मानसून 20 जून तक आ सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में 12 जून, उत्तर प्रदेश में 18 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button