Monetary Policy: क्या घटेगी आपके लोन की EMI, कल RBI गवर्नर करेंगे ऐलान... – RGH NEWS
बिजनेस

Monetary Policy: क्या घटेगी आपके लोन की EMI, कल RBI गवर्नर करेंगे ऐलान…

Monetary Policy बजट 2025 में मिडिल क्लास को मिली राहत के बाद आरबीआई भी ब्याज दरों के मोर्चे पर खुशखबरी दे सकता है। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि आरबीआई इस महीने होने वाली मौद्रिक समीक्षा समिति की बैठक में रेपो रेट में कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्ज लेने वाले लोगों को लंबे समय बाद ईएमआई में राहत मिलेगी। भी नियुक्ति हुई है

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार से शुरू हुई अपनी पहली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। छह सदस्यीय पैनल के फैसले की घोषणा शुक्रवार (7 फरवरी) को की जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की जा सकती है। रेपो रेट फरवरी 2023 से 6.50 फीसद पर अटकी हुई है। कटौती होने से यह 6.25 फीसद हो जाएगी।

रेपो रेट क्या है

यह वह ब्याज दर है, जिस पर आरबीआई अन्य बैंको को कर्ज देता है। इस दर में कटौती होने से बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है, जिससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की दरें भी घटती हैं। वहीं, बढ़ोतरी होने से कर्ज की दरें भी बढ़ जाती हैं।

कोविड काल में घटा था रेपो रेट

Monetary Policyबता दें रिजर्व बैंक ने पिछली बार मई 2020 में रेपो रेट को 40 आधार अंकों से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया था ताकि अर्थव्यवस्था को कोविड महामारी के प्रकोप और उसके बाद के लॉकडाउन के बाद संकट से निपटने में मदद मिल सके। लेकिन, मई 2022 में केंद्रीय बैंक ने रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर दर वृद्धि चक्र शुरू किया और मई 2023 में ही इसे रोका।

Related Articles

Back to top button