MLA समेत 6 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज… – RGH NEWS
देश

MLA समेत 6 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज…

Case registered against Kunkuri MLA UD Minj : जशपुर। विधानसभा चुनाव के बस दो दिन ही शेष रह गए हैं। जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के कुनकुरी विधायक यू डी मिंज समेत 6 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ​BJP की महिला कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज किया गया।

कल BJP ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था। महिला से दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि यह मामला कुनकुरी थाने में दर्ज हुआ। बता दें कि विधायक मिंज और उनके कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जोकारी गांव की महिला मंजू भगत पति रामेश्वर भगत ने कुनकुरी थाने में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच की।

Read more: Raigarh News: अंधे कत्ल का खुलासा : घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों किया गिरफ्तार, आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक

 

Case registered against Kunkuri MLA UD Minj: मामले की जांच में प्रथम दृष्टया भादवि की धारा 448, 143, 355 के तहत अपराध पाए जाने पर पुलिस ने यूडी मिंज के अलावा गिरहलडीह निवासी विमल राम, जोकारी निवासी महेंद्र राम, बारांगजोर निवासी अर्जुन राम, खरवाटोली निवासी प्रकाश किस्पोट्टा, जोकारी निवासी वीरेंद्र सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ़ जुर्म दर्ज कर लिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button