Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का झटका; कल से खुला दूध होगा महंगा, 5 रुपये लीटर तक बढ़ सकती है कीमत
Milk Price Hike लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। 1 अप्रैल से खुला दूध महंगा हो जाएगा। मध्यप्रदेश दुग्ध विक्रेता महासंघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला के अनुसार प्रदेश के बड़े शहरों में 2 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
इंदौर-धार में दाम बढ़े
इंदौर में 3 रुपये और धार में 4 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। जल्द ही भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और देवास जैसे बड़े शहरों में खुले दूध के दाम बढ़ाए जाएंगे।
Read more Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
क्यों बढ़े खुले दूध के दाम
मध्यप्रदेश दुग्ध विक्रेता महासंघ का कहना है कि अगर पशु आहार जैसे कपास खली, चारा और भूसे के दाम बढ़ते रहे तो भविष्य में दोबारा खुले दूध की कीमतों पर विचार किया जा सकता है।
1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
खुले दूध की नई कीमत 1 अप्रैल से लागू होगी। घर पहुंचाने पर दूध 63 रुपये लीटर मिलेगा। इसमें 1 रुपये होम डिलीवरी का जोड़कर आपको 64 रुपये लीटर दूध मिलेगा। वहीं डेयरी या दुकान पर 65 रुपये लीटर दाम होंगे।
सांची ने नहीं बढ़ाई कीमत
खुला दूध बेचने वालों ने दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं सांची ने पैकेट वाले दूध के दाम बढ़ाने का अभी कोई फैसला नहीं लिया है। सांची के CEO बलवीर शर्मा ने कहा कि फिलहाल सांची के दूध की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी



