टेक्नोलोजी
MG ने लॉन्च की सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और फीचर्स…

MG Comet EV को लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस कार को खास तौर से रोज की आवाजाही के लिए बनाया गया है. अगर आप रोज काम पर जाने के लिए लगभग 50 किलोमीटर का सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छा और किफायती ऑप्शन हो सकती है. कंपनी के मुताबिक इसकी चार्जिंग का खर्चा हर महीने के हिसाब से लगभग 519 रुपये का है.
इस ईवी को कुल 5 कलर ऑप्शन- ग्रीन, ब्लैक, सिल्वर, वाईट और ब्लैक-वाईट में खरीदा जा सकता है. इस छोटू कार में सिर्फ दो दरवाजे मिलते हैं और कुल 4 लोग बैठ सकते हैं. इसमें 12 इंच के वील्स दिए गए हैं.
इसकी लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1631mm है. वहीं इसका वीलबेस 2010mm है. अगर आपको पुरानी नैनो कार याद हो तो ये ईवी से भी छोटी है. Nano कुल 3099mm लंबी, 1495mm चौड़ी और 1652mm ऊंची है.
वीडियो में देखें कैसी है MG Comet EV
MG Comet EV बोलने से होगी कंट्रोल
MG Comet EVइस कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं. ईवी के केबिन में फ्लोटिंग डुअल स्क्रीन दी गई है, जिसमें टचस्क्रीन वाली 10.25 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट यूनिट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इस कार को आप Hey MG बोलकर कमांड दे सकते हैं. इसके अलावा ये लगभग 55 ऐप्स को सपोर्ट करती है



