Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट ने मेट गाला में ढाया कहर…

न्यूयॉर्क शहर में बीते दिन मेट गाला 2023 इवेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर आलिया भट्ट ने मेट गाला इवेंट अपना डेब्यू किया। एक्ट्रेस इवेंट पर व्हाइट गाउन में नजर आईं। रेड कार्पेट पर उनका प्रिसेंस लुक बेद सुर्खियों में रहा। हालांकि, उनके इस लुक की तुलना 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान दीपिका पादुकोण के पर्ल लुक से की जा रही हैं।
1 लाख मोतियों से तैयार हुआ आलिया का आउटफिट
आलिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर मेट गाला डेब्यू की फोटोज शेयर करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा- मेट गाला- ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। मैं हमेशा से फेमस शिनैल ब्राइड्स को पंसद करती आई हूं। सीजन दर सीजन कार्ल लेगरफेल्ड के टैलेंट ने सबसे नए और इंस्पिरेशनल आउटफिट तैयार किए। मेरा लुक आज रात उनसे इंस्पायर था। खास तौर पर से सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के शिनैल ब्राइडल लुक से।’
आलिया ने आगे लिखा- ‘मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जो अलग हो और खास तौर पर भारत में बनाया गया हो। प्रबल गुरुंग ने प्यारा और मेहनत से 100,000 मोतियों की कढ़ाई से बना आउटफिट तैयार किया है।’
ब्लैक आउटफिट में प्रियंका-निक ने की ट्विनिंग
आलिया के अलावा इवेंट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ पहुंची। इस मौके पर कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करता नजर आया। न्यूड मेकअप के साथ प्रियंका ने डायमंड नेकलेस कैरी किया। बता दें कि प्रियंका ने 2017 में मेट गाला डेब्यू किया था।



