Merath News: घर में अचानक भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत! घटना कि जाँच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
देश

Merath News: घर में अचानक भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत! घटना कि जाँच में जुटी पुलिस

Merath News:  मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार की शाम एक अत्यंत दुखद घटना हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। यहां रहने वाले इकबाल के घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप उनके परिवार के 5 बच्चों और एक महिला की जलने से दुःखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, इकबाल अपने भाई के साथ पास के क्षेत्र में नमाज अदा करने गए थे, और घर पर केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। देखते ही देखते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, और एक खुशहाल परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

Read More:  Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और आय में होगी वृद्धि, पढ़े 24 फरवरी का राशिफल

कपड़े के गोदाम ने पकड़ी आग, घर बना मौत का जाल

जिस मकान में यह घटना हुआ उसके ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का एक बड़ा गोदाम बना हुआ था और उसके ऊपरी भाग में परिवार रहता था. सोमवार की शाम अचानक गोदाम से आग की धुँआ आसमानों में उठने लगीं जिसे देखकर पड़ोसियों ने हल्ला -गुल्ला चालू कर दिया. घर के अंदर फंसे बच्चों और महिलाओं को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला क्योंकि आग की लपटें भयानक तेज थीं. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची लेकिन उस इलाके की गलियां इतनी तंग थीं कि दमकल की गाड़ियों को वहां तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घर के अंदर फंसे सात लोगों को बाहर निकाला. झुलसे हुए पांच बच्चों और दो महिलाओं को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान एक महिला और पांच मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य महिला की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है. इस हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मेरठ में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

 

आग लगने की वजहों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस प्रशासन ने इस हादसा की गंभीरता को देखते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.हालांकि शुरुआती जानकारी में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई और बड़ी लापरवाही थी.

Read More:  Air ambulance crash: बड़ा विमान हादसा, रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस क्रैश; प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि..??

उनकी टीम ने मौके पर तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था लेकिन सकरी गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में थोड़ी देरी हुई. पुलिस अब मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके.

 

Related Articles

Back to top button