धर्म

Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय

Mauni Amavasya: इस साल मौनी अमावस्या का पर्व 9 फरवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। ये दिन माघ मास की अमावस्या का विशेष महत्व रखता है, जानकार के मुताबिक इस दिन दान पुण्य और पवित्र नदियों में स्नान करने के सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और जीवन में सुख शांति बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार आपको बताएं कि मौनी अमावस्या पर अगर राशि अनुसार दान किया जाए तो जीवन के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं आपको मनचाहा फल भी प्राप्त होगा।

वृष तथा तुला राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन सफेद वस्त्र, कपूर, खुशबूदार अगरबत्ती, धूप, इत्र आदि, दही, चावल, चीनी, दूध, चांदी, आदि दान हेतु सम्मिलित करें तो उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

मेष तथा वृश्चिक राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन लाल मसूर की दाल, गुण, लाल चंदन, लाल फूल, सिंदूर, तांबा, मूंगा, लाल वस्त्र आदि दान हेतु सम्मिलित करें तो उनको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

Read more: Raigarh News  :-निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वालों पर होगी कार्यवाही-अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय

मिथुन तथा कन्या राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन हरी सब्जी, हरा फल, हरा वस्त्र, कांसे का बर्तन, पन्ना या उसका उपरत्न ऑनेक्स, हरी दाल, आदि दान हेतु सम्मिलित करें तो विशेष शुभ फल प्राप्त होगा।

Mauni Amavasya कर्क राशि वाले मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही, चावल, सफेद वस्त्र, चीनी, चांदी, मोती, शंख, कपूर, बड़ा बताशा आदि का दान अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button