Mathura News: बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर डूबने से 9 लोगों की मौत, कई अब भी लापता – RGH NEWS
देश

Mathura News: बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर डूबने से 9 लोगों की मौत, कई अब भी लापता

Mathura News मथुरा से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है…वृंदावन में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां यमुना नदी में एक स्टीमर पलटने से अफरा-तफरी मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्टीमर में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग एक दर्जन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

यह हादसा श्रृंगार घाट के पास हुआ, जहां अचानक स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई…नदी में गिरे लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आए…

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और कई लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। जिलाधिकारी सी पी सिंह के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। गोताखोरों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है…नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

 

Read more Chhattisgarh top news: यात्रियों के लिए खुशखबरी, बिलासपुर जोन की 14 ट्रेनें बहाल, ये गाड़ी एक्सप्रेस बनकर चलेगी

 

Mathura Newsवृंदावन के श्रृंगार घाट के पास रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर टीम पानी में उतरकर तलाश कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है… परिजन अपने अपनों की तलाश में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं… पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लापता लोगों का पता लगाया जा सकेगा

Related Articles

Back to top button