Mathura News: एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर मिला है बस दूध का गिलास

Mathura News यूपी के मथुरा में एक परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिले के महावन थाना इलाके के खप्परपुर गांव में पति पत्नी और 3 बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
दूध में जहर मिलाकर पिया
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पीया। घटना का पता उस वक्त चला, जब परिवार के लोग सुबह देर तक नहीं उठे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामला महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव का है।
read more Chaitra Navratri 2026: कब शुरू होगी चैत्र नवरात्रि? जानिए शुभ मुहूर्त और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर ..
Mathura Newsघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल ज़हर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



