खेल

Match News: चमक गई 24 साल के इस क्रिकेटर की किस्मत, मुबंई की टीम में हुए शामिल

Match News नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को विष्णु विनोद के विकल्प के रूप में सौराष्ट्र के विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई को अनुबंधित करने की घोषणा की। विष्णु विनोद बांह की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

Match News
Match News

Match News यह 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पहली बार आईपीएल का हिस्सा बना है। देसाई ने सौराष्ट्र के लिए 27 टी20, 40 लिस्ट ए और 46 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि विष्णु विनोद के विकल्प के तौर पर हार्विक देसाई टीम में शामिल होंगे।’’ घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलने वाले 30 वर्षीय विनोद के बाएं हाथ में चोट लगी है। मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button