Maruti Suzuki Fronx ने उड़ाई मार्केट में धूल, जानें क्या है खास इस कार में…

Maruti Suzuki Fronx मारुति सुजुकी ने आखिरकार अपनी नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. याद दिला दें कि मारुति सुजुकी की इस कार को साल के शुरुआत में ऑटो एक्स्पो 2023 के दौरान पेश किया गया था लेकिन इस कार की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन अब इस कार की आधिकारिक कीमत का खुलासा हो गया है.
Also read दोस्त ने पत्नी से बनाए अवैध संबंध, बौखलाएं पति ने दोस्त को उतारा मौत के घाट..
Maruti Suzuki Fronx की इतनी है भारत में कीमत
Maruti Suzuki Fronxमारुति सुजुकी ने अपनी इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरुआती कीमत 7 लाख 46 हजार रुपये तय की है, ये कीमत इस कार के बेस वेरिएंट की है. वहीं, इस कार के टॉप वेरिएंट को खरीदने की इच्छा रहने वाले ग्राहकों को 13 लाख 13 हजार रुपये खर्च करने होंगे, एक बात जो यहां पर गौर करने वाली है वह यह है कि दोनों ही कीमतें इस कार के एक्स-शोरूम प्राइस है.



