देश

Mann Ki Baat: मन की बात में नरेंद्र मोदी ने समर वेकेशन का कलैंडर किया लॉन्च और देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामना दी…

Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हुए। इस मौके पर उन्होंने कई विषयों पर भी विस्तार से बात की। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज से भारतीय नववर्ष का भी आरंभ हो रहा है। इस बार विक्रम संवत 2082 शुरू हो रहा है। मेरे सामने ढेर सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं। इनमें बड़े रोचक तरीके से लोगों ने अपने मन की बातें लिखकर भेजी हैं। हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में आज और अगले कुछ दिनों में नववर्ष शुरू हो रहे हैं और ये सभी संदेश नववर्ष के बधाईयों के हैं। 13 से 15 अप्रैल के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की जबरदस्त धूम दिखेगी। यानी ये पूरा महीना त्योहारों का है। मैं देश के लोगों को इन त्योहारों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

 

गर्मी की छुट्टियों का करें सदुपयोग

उन्होंने कहा, “जब परीक्षा आती है, तो मैं परीक्षा पर चर्चा करता हूं। अब परीक्षा शुरू हो गई है, अब गर्मी की छुट्टियों का समय आने वाला है। बच्चों को इसका बहुत इंतजार रहता है। गर्मियों के दिन बड़े होते हैं। इसमें बच्चों के पास करने को बहुत कुछ होता है। ये समय किसी नई हॉबी को तराशने का है। आज ऐसे प्लेटफॉर्मों की कमी नहीं है, जहां वह बहुत कुछ सीख सकते हैं। इन छुट्टियों में सेवा कार्यों से भी जुड़ने का अवसर है। मेरा विशेष आग्रह है कि अगर अगर कोई संस्था ऐसी एक्टिविटी करा रहे हैं तो #MyHoliday के साथ शेयर करें। इससे बच्चों और उनके माता-पिता को भी जानकारी मिलेगी। आज मैं आपसे माई भारत के खास कैलेंडर के बारे में चर्चा करूंगा, जिसे समर वेकेशन के लिए तैयार किया गया है। इसके स्टडी टूर में आप जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं। आप सीमावर्ती गांवों में अनूठा अनुभव ले सकते हैं। अंबेडकर जयंती पर पदयात्रा में भागीदारी कर आप संविधान के मूल्यों के बारे में जानकारी भी फैला सकते हैं। आप अपने अनुभवों को HolidayMemories के साथ साझा करें।”

 

Read more Flight Tyre Burst: जयपुर से चेन्नई जा रही फ्लाइट की लैंडिंग से ठीक पहले फटा टायर, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग…

 

गर्मी में करें जल संरक्षण

Mann Ki Baatपीएम मोदी ने कहा, “गर्मी के मौसम में पानी बचाने का अभियान भी शुरू हो जाता है। विभिन्न जगहों पर वाटर हॉर्वेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। इसके लिए अलग-अलग संस्थाएं काम करती हैं। इस बार भी कैच द रेन अभियान के लिए कमर कस ली गई है। ये अभियान सरकार का नहीं बल्कि जनता का अभियान है। प्रयास यही है कि जो प्राकृतिक संसाधन हमें मिले हैं, उन्हें अगली पीढ़ी तक हमें पहुंचाना है। इस अभियान के तहत पिछले कुछ सालों में देश के कई हिस्सों में जल संरक्षण के कई दिलचस्प काम हुए हैं। मैं आपको एक दिलचस्प आंकड़ा देता हूं। पिछले 7-8 साल में नए बने tank, pond और अन्य water recharge structure से 11 billion cubic meter उससे भी ज्यादा पानी का संरक्षण हुआ है। आप भी सामुदायिक स्तर पर ऐसे प्रयासों से जुड़ सकते हैं। आप अभी से योजना जरूर बनाइये। हो सके तो अपने घर के आगे मटके में ठंडा जल जरूर रखें। ये पुण्य कार्य करके आपको अच्छा लगेगा।”

Related Articles

Back to top button