Manipur News: यहाँ एक बार फिर भड़की हिंसा,5 लोगों की मौत, अलर्ट पर जवान – RGH NEWS
देश

Manipur News: यहाँ एक बार फिर भड़की हिंसा,5 लोगों की मौत, अलर्ट पर जवान

Manipur News नई दिल्लीः भारत के पूर्वी राज्य मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। उग्रवादियों के रॉकेट और ड्रोन्स से हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले में उग्रवादियों के तीन बंकर्स को नष्ट किया है। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब शुक्रवार को उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले सटे इलाकों में रॉकेट हमला किया था। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। वहीं शनिवार को जिरिबाम जिले में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई है।

हिंसा में पांच की मौत
Manipur News मणिपुर में ताजा हिंसा में शनिवार को जिरिबाम जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को सोते हुए गोली मारी गई। वहीं चार अन्य लोग आपसी गोलीबारी में मारे गए। पुलिस के अनुसार, उग्रवादी एक व्यक्ति के घर में घुसे और सोते हुए उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद कुछ दूर ही हथियारबंद लोगों से उग्रवादियों का सामना हो गया और इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग पहाड़ी इलाकों के निवासी थे। जनजातीय निकास इंडीजेनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी ने घटना में संलिप्तता से इनकार किया है।

 

Related Articles

Back to top button