Manipur Curfew News: मणिपुर में एक बार फिर लगा कर्फ्यू, स्कूल और बाजार-दुकानें बंद;.. जाने क्या है मामले कि पूरी वजह?

Manipur Curfew News: मणिपुर / बता दे कि मणिपुर में फरवरी महीने में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था, राष्ट्रपति शासन लगने के बावजूद भी मणिपुर में हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। आपको बता दे कि मणिपुर में एक बार फिर कर्फ्यू लगा दिया गया है। क्योंकि 2 गुट आपस में फिर भिड़ गए थे। इस बार विवाद झंडा लगाने को लेकर हुआ है। यह कर्फ्यू चुराचांदपुर जिले में लगाया गया है। क्योंकि चुराचांदपुर के जिला मजिस्ट्रेट धरुण कुमार ने विवाद बढ़ता देखकर कर्फ्यू का आदेश जारी किया और तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि विवाद का दमन हो और हिंसा न फैले। जानकारी के अनुसार यह कर्फ्यू के नियम 17 अप्रैल तक लागू रहेंगे।
आदेश में क्या है और कब तक होंगे लागू??
आदेश में कहा गया कि चुराचांदपुर के 2 गांवों और कांगवई, समुलामलान, संगाईकोट उपमंडलों में पूरी तरह कर्फ्यू के नियम 17 अप्रैल तक लागू रहेंगे, लेकिन बाकी इलाकों में जरूरी चीजों और सेवाओं के लिए 17 अप्रैल तक सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

क्या है विवाद का मुद्दा
आपको बता दें कि गत 18 मार्च को विवाद हुआ था। जिसमें चुराचांदपुर में जोमी और हमार समर्थक आपस में भिड़ गए थे। दोनों गुटों में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। साथ ही कई लोग घायल भी हुए थे। इसमें एक व्यक्ति ने मोबाइल टावर पर चढ़कर जोमी झंडा उतार कर जमीन पर फेंक दिया था, जिस वजह से यह विवाद छिड़ा।
Read More:Amla Health Benefits: गर्मियों का यह खट्टा अमृत फल, रोजाना खा लिया तो शरीर को मिलेगा 8 जबरजस्त फायदे
ग्राम अधिकारियों ने आपात बैठक में लिया निर्णय
इस मुश्किल स्तिथि को देखते हुए दोनों ग्राम अधिकारियों ने आपात बैठक बुलाई। जिसमें इस बैठक में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया। और लोगों से शांति बनाए रखने कि अपील कि गई है। लोगों से यह भी कहा गया कि फिलहाल वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह कि अफवाहें न फैलाए। ये भी कहा गया है इस बैठक में कि दोनों गांवों के बीच जमीन को लेकर जो विवाद छिड़ा है, उसे बातचीत करके सुलझाया जाएगा।



