Mamata Banerjee CM Post: ममता बनर्जी ने CM पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, PM और गृह मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Mamata Banerjee CM Post पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में करारी हार के बाद आज ममता बनर्जी ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी और कोई मुझसे कोई जबरदस्ती इस्तीफा नहीं ले सकता। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे भवानीपुर में जानबूझकर हराया गया। बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर गड़बड़ी, साजिश कर जीत हासिल की है। मैंने जिंदगी में ऐसा चुनाव नहीं देखा। बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है, उसने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है।
‘इंडी गठबंधन सभी साथी मेरे साथ हैं’
ममता ने आगे कहा, ”सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फोन किया। INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी। अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं तो, वह कल आएंगे। एक-एक करके सब आएंगे। मेरा लक्ष्य बहुत साफ है।
‘अब मैं एक आजाद पंछी हूं’
Mamata Banerjee CM PostTMC अध्यक्ष ने कहा, ”मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं। इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अब एक आजाद पंछी हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं लेकिन अब मैं एक आजाद पंछी हूं।”


