छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना में शामिल 2 लाख से अधिक महिलाओं के नाम कटे, सामने आई ये बड़ी वजह?

Mahtari Vandana Yojana मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 03 दिसंबर 2025 को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया। महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त 67,71,012 हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर की गई। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

 

Mahtari Vandana Yojana सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं परिवार, समाज और राज्य की उन्नति की आधारशिला हैं, और उनका सशक्त होना एक सशक्त प्रदेश की अनिवार्य शर्त है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में राशि अंतरित होने से माताओं को न केवल आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि परिवार की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने में भी सुनिश्चित सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र माता इस सहायता से वंचित न रहे तथा पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना आने वाले समय में लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगी और छत्तीसगढ़ के विकासयात्रा को नई ऊर्जा देगी।

 

 

2,41,405 लाभार्थियों की छटनी

 

बता दें कि महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को पीएम मोदी के हाथों प्रदान की गई थी। पीएम मोदी ने महतारी वंदन की योजना की पहली किस्त 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की थी। वहीं, अगर 22वीं किस्त के हितग्राहियों की संख्या को देखा जाए तो 6786336 ही रह गए हैं। इनमें से 7,662 महिलाओं को हाल ही में योजना का हितग्राही बनाया गया है, जो नियद नेल्ला नार क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 22 महीने के भीतर 2,41,405 लाभार्थी कहां गए। क्या सरकार ने महतारी वंदन योजना के 2,41,405 लाभार्थियों की छटनी कर दी।

 

 

कहां गायब हो गए 2,41,405 हितग्राही

Mahtari Vandana Yojanaदरअसल महतारी वंदन योजना के लिए सरकार ने महिलाओं से आवेदन भरवाए थे। शुरुआती दौर में कई ऐसे लाभार्थियों ने भी इस योजना के लिए आवदन किया था जो पात्र नहीं (जिन्हें वृद्धा पेंशन जैसे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा हो) हैं। वहीं, योजना की शुरुआत होने से अब तक कई हितग्राहियों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में सरकार ने मृत और अपात्र लोगों की छटनी कर दी है ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिया जा सके। वहीं, कुछ लाभार्थियों ने अभी तब बैंक में अपना केवाईसी नहीं कराया है, जिसके चलते उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाते हैं।

 

क्या है महतारी वंदन योजना?

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के लिए शुरू की गई एक योजना है। इसके तहत, पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव और असमानता को दूर करना है।

 

ये भी पढ़ेंRaigarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: शिरडी, शनि सिंघनापुर व त्रयंबकेश्वर की यात्रा के लिए आवेदन 8 दिसम्बर तक

 

 

महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त के तहत कितने हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की गई है?

उत्तर: महतारी वंदन योजना की 22वीं किश्त के तहत 67,71,012 हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की गई है।

 

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?

उत्तर: महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

 

शुरुआत से अब तक 2,41,405 लाभार्थियों की संख्या कम होने का मुख्य कारण क्या बताया गया है?

उत्तर: 2,41,405 लाभार्थियों की संख्या कम होने का मुख्य कारण अपात्र लोगों की छटनी (जो अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे), मृत्यु और बैंक में केवाईसी न कराना बताया गया है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना को किस चीज का जीवंत उदाहरण बताया है?

उत्तर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना को माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बताया है।

 

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार के साथ ही समाज में भेदभाव और असमानता को दूर करना है।

 

Related Articles

Back to top button