छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की राशि अंतरण को लेकर अधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट,जाने पूरी जानकरी विस्तार से

Mahtari Vandan Yojana : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओ को हर महीने 1000 देने का वादा किया है लेकिन इन दिनों महतारी वंदन योजना को लेकर गांव गांव में कुछ भ्रम फैलाये जाने की खबर है। योजना में सभी लोगों में काफी सुधार भ्रांतियां फैलाई गई थी कि सिर्फ पोस्ट ऑफिस के ही एकाउंट में पैसा आएगा, पूरे प्रदेश के अधिकांश शहरों में लिंक के नाम पर पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाये जाने की खबर है।

आधारकार्ड से लिंक होना चाहिए आपका अकाउंट 

बता दे की जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी.डी.पटेल ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में आवेदन किए है। उसके आधार से लिंक होना चाहिए। जिनके महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है वह अपने बैंक जाकर खाते आधार कार्ड से लिंक करा लें। जिससे उनको व इसका पूरा फायदा मिल सके

Read more: Cg News: रामोत्सव के रूप में मनेगा राजिम कुंभ कल्प,जानिए क्या हैं इंतजाम

8 मार्च को खाते में आएगी राशि 

बी.डी.पटेल ने बताया कि आज 23 फरवरी (शुक्रवार) को अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसके बाद अंतिम सूची पर दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 निर्धारित है। दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। वहीं, अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा। राशि अंतरण 8 मार्च 2024 को होगा।

Mahtari Vandan Yojana महिलाओं को राशि उनके आवेदन में दिये बैंक खाता नंबर में ही अंतरण होगी। किसी अन्य खाते में नहीं जाएगी। योजना से संबंधित जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय या आंगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button