Mahindra XUV700 की सबसे बड़ी खराबी आई सामने – RGH NEWS
देश

Mahindra XUV700 की सबसे बड़ी खराबी आई सामने

Mahindra XUV700 Defect : महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV700 की 1 लाख यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी को आशंका है कि इसके इंजन की वायरिंग में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते उसने जांच के लिए कारों को कॉल किया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि उसके स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) XUV700 के इंजन में वायरिंग (तार) संबंधी दिक्कत की जांच के लिए लगभग एक लाख गाड़ियां वापस मंगाई हैं।

कंपनी ने वापस मंगाई 1,08,306 एक्सयूवी700

कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, उसने 8 जून, 2021 से 28 जून, 2023 तक बनीं 1,08,306 एक्सयूवी700 के इंजन में वायरिंग की जांच करने के लिए वापस मंगाया है। कंपनी ने वायरिंग में घर्षण से कट लगने के संभावित खतरे के चलते यह कदम उठाया है।

एक्सयूवी400 की भी जांच होगी

Mahindra ने कहा कि साथ ही, 16 फरवरी, 2023 से 5 जून 2023 तक बनीं 3,560 एक्सयूवी400 की भी जांच की जाएगी। कंपनी ने कहा कि सभी ग्राहकों के लिए निरीक्षण और उसके बाद सुधार फ्री में किया जाएगा। ग्राहकों से कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।

Read more: Raigarh News: छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं शुरू

महिंद्रा एक्सयूवी 700 के बारे में

Mahindra XUV700 Defect :  महिंद्रा एक्सयूवी 700 की कीमत 14.01 लाख रुपये से 26.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह एमएक्स, एएक्स3, एएक्स5 और एएक्स7 ट्रिम में आती है। यह 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (200 पीएस/380 एनएम) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (185 पीएस/ 450 एनएम) का ऑप्शन मिलता है।

Mahindra XUV700 Defect दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शंस आता है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी है। फीचर्स की बात करें तो महिंद्रा एक्सयूवी700 में बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स आते हैं। इसमें लेवल 1 एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी आता है।

Related Articles

Back to top button