Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा की नई XUV 7XO भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mahindra XUV 7XO महिंद्रा ने भारत में अपनी नई एसयूवी XUV 7XO को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की शुरुआती क़ीमत पेट्रोल वेरीएंट के लिए 13.66 लाख रुपए और डीज़ल वेरीएंट के लिए 14.96 लाख रुपए रखी गई है। ये क़ीमतें पहले 40,000 ग्राहकों के लिए इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम हैं। नई XUV 7XO को पहले से ज़्यादा प्रीमियम डिज़ाइन, अपडेटेड केबिन और कई नए फ़ीचर्स के साथ पेश किया गया है। इच्छुक ग्राहक इसे 14 जनवरी से बुक कर सकते हैं।
डिज़ाइन की बात करें तो, 2026 महिंद्रा XUV 7XO में नया फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर सेटअप के साथ नए हेडलैम्प्स, नए डिज़ाइन के फ्रंट और रियर बम्पर्स और XEV 9S से लिए गए नए एलईडी टेललैम्प्स दिए गए हैं। इसके अलावा, एसयूवी को नए 19-इंच के डायमंड कट अलॉय वील्स और कई नए इक्सटीरियर कलर ऑप्शंस के साथ उतारा गया है, जो इसे पहले से ज़्यादा नया लुक देते हैं।
Exterior Front Bumper
XUV 7XO के पूरी तरह से लोडेड AX7L वेरीएंट में नई लुमिना और चेस्टनट ब्राउन इंटीरियर थीम दी गई है। इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग वील, 12.3-इंच के तीन स्क्रीन का सेटअप, वैकल्पिक रियर सीट स्क्रीन, हार्मन कार्डन म्यूज़िक सिस्टम के साथ डॉल्बी एटमॉस, फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए इलेक्ट्रिक बॉस मोड और रियर सन ब्लाइंड्स जैसे प्रीमियम फ़ीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, पैनरॉमिक सनरूफ़, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्युअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडास लेवल 2 के साथ 540-डिग्री कैमरा भी इसमें शामिल हैं।
Interior Dashboard
इंजन के मामले में महिंद्रा XUV 7XO में वही भरोसेमंद इंजन दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल इंजन (197bhp, 380Nm) और 2.2-लीटर एमहॉक डीज़ल इंजन (182bhp, 450Nm) मिलता है। दोनों इंजन छह-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं।
Exterior Right Rear Three Quarter
Mahindra XUV 7XOनई XUV 7XO को ग्राहक छह वेरीएंट्स में से चुन सकते हैं, जिसमें AX, AX3, AX5, AX7, AX7T और AX7L शामिल हैं, जो चार इंजन ऑप्शन में आते हैं। इसके अलावा, इसे भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।



