Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के खाते में कल आएंगे 2500 रुपये; जानिए कैसे होंगे रजिस्ट्रेशन, कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?

Mahila Samriddhi Yojana: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च यानी कल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ करने वाली हैं। सीएम के ऐलान के बाद इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा और वैरिफिकेशन के बाद पात्र महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आना शुरू हो जाएंगे।
हालांकि अभी तक ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आई है। लेकिन योजना को लेकर कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं। मसलन योजना में आवेदन के लिए क्या शर्तें होंगी? कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी? महिलाओं को 2500 रुपये कैसे मिलेंगे? 2500 रुपये के लिए आवेदन कैसे करना होगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।
कल होगा ऐलान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कल 8 मार्च को के मौके पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से इस योजना को लॉन्च करने वाली हैं। उनके साथ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे। जानकारी के मुताबिक ऐलान होने के बाद ड्राफ्ट को मंजूरी मिलेगी और इसी के साथ ही योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
रजिस्ट्रेशन कैसे होगा..ऑनलाइन या ऑफलाइन?
महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए किसी दफ्तर के चक्कर काटने होंगे या फिर घर बैठे ही आवेदन हो जाएगा? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। माना जा रहा है कि महिला समृद्धि योजना के लिए एक अलग वेबसाइट और मोबाइल एप लॉन्च किया जा सकता है।
महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता क्या होगी?
Mahila Samriddhi Yojanaइस योजना में आवेदन के लिए पहली शर्त तो यह होगी कि आवेदक महिला दिल्ली की नागरिक हो
वह किसी भी तरह की सरकारी नौकरी या रिटायर्ड कर्मचारी न हो
बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि महिला समृद्धि योजना गरीब महिलाओं के लिए है
महिला गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या EWS कैटेगरी में आती हो
माना जा रहा है कि परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से 3 लाख होनी चाहिए
महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए
महिला पहले से किसी अन्य योजना का लाभ न उठा रही हो



