Maharastra: हर्षवर्धन सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष..पार्टी कि और से लेटर जारी कर दी गई जानकारी!

Maharastra कांग्रेस ने ओडिशा में पूर्व मंत्री भक्त चरण दास का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के बाद महाराष्ट्र के नए चीफ का तय कर लिया है। पार्टी ने विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद नाना पटोले की तरफ से दिए गए इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। सूत्रों की मानें तो पार्टी अगले कुछ दिनों में नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। नाना पटोले के उत्तराधिकारी के तौर पर बुलढाणा से आने वाले हर्षवर्धन सपकाल का नाम तय माना जा रहा है। अगर हर्षवर्धन पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो यह पद विदर्भ के नेता के पास ही रहेगा। हर्षवर्धन पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र से आते हैं। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
कौन हैं हर्षवर्धन सपकाल?
Maharastraहर्षवर्धन सपकाल का राजनीतिक जीवन जमीनी स्तर से शुरू हुआ है, जिला परिषद सदस्य से लेकर विधायक तक। वह 1999 से 2002 तक जिला परिषद के अध्यक्ष रहे। उस समय वे महाराष्ट्र के सबसे युवा अध्यक्ष के रूप में जाने जाते थे। वह 2014 से 2019 के बीच कांग्रेस के विधायक भी रहे। चूंकि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है, इसलिए नए अध्यक्ष के सामने इन चुनावों को जीतने की बड़ी चुनौती होगी। हर्षवर्धन सपकाल वर्तमान में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं