देश

Maharashtra News: प्राइवेट स्कूल में मासिक धर्म के जॉच के लिए उतरवाए नाबालिग लड़कियों के कपड़े, प्रिंसिपल और अटेंडेंट गिरफ्तार…

Maharashtra News: शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के कल्याण में एक नामी प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने जांच के नाम पर नाबालिग लड़कियों के कपडे़ उतरवाए। आरोप है कि प्रिसिंपल ने 10 से 12 लड़कियों के अंडरगारमेंट्स तक उतरवाए। मामले की जानकारी होने पर गुस्साए पेरंट्स ने स्कूल पहुंचकर प्रिसिंपल का घेराव किया। शिकायत पर शहापूर पुलिस ने प्रिसिंपल को हिरासत में ले लिया है।

टॉयलेट में मिला ब्लड

मामले की जानकारी होने पर जब पेरंट्स स्कूल गए तो टॉलेट में ब्लड मिला। इससे सभी का पारा हाई हो गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पेरंट्स ने आरोप लगाया कि स्कूल में 14 से 15 साल की लड़कियों के पूरी तरह से कपड़े उतरवाकर जांच की है। पेरंट्स ने बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की।

गिरफ्तारी पर अड़े पेरंट्स

मामले में पेरंट्स ने शहापूर पुलिस को शिकायत दी। उन्हेंने मामला दर्ज कर प्रिंसिपल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक मामला दर्ज नहीं होगा, वे स्कूल नहीं छोड़ेंगे। हालांकि मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

read more Samsung Galaxy Z Fold 7: 200MP कैमरा के साथ Ssmsung ने लॉन्च किया फोल्डेबल फोन, जानें कीमत और फीचर्स..

 

वकील का भी किया विरोध

Maharashtra Newsघटना की जानकारी पर वकील अभय पितळे स्कूल पहुंचे थे लेकिन पेरंट्स ने उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। गुस्साए लोगों ने वकील का घेराव करके पिटाई करने का भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस के बीच बचाव से वकील बच गए। पुलिस ने पेरंट्स को प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया

Related Articles

Back to top button