महाराष्ट्र में आज निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 6 हजार से ज्यादा पदों के लिए हो रहे मतदान
Maharashtra Local Body Election 2025
महाराष्ट्र/ आज, 2 दिसंबर 2025 को महाराष्ट्र में 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं। इस चुनावी दौड़ में कुल 6,859 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद, महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) फिर से मुकाबले के लिए तैयार हैं। पहले चरण के इस चुनाव के परिणाम कल, 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Maharashtra Local Body Election 2025
निकाय चुनाव की वोटिंग जारी
महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की वोटिंग जारी है। पोलिंग बूथ पर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गईं हैं।
Maharashtra Local Body Election 2025
महायुति बनाम MVA
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, महायुति की 2 बड़ी पार्टियों बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) में भी मैत्रीपूर्ण लड़ाई होगी।
Maharashtra Local Body Election 2025
कुल इतने हजार से ज्यादा पदों के लिए हो रहे मतदान
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका में 264 अध्यक्ष पद और 6,042 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा।
Maharashtra Local Body Election 2025
12000 से ज्यादा बूथों पर हो रही वोटिंग
निकाय चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 12,316 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन बूथ की निगरानी के लिए 62,108 कर्मचारी तैनात हैं।
Maharashtra Local Body Election 2025
1 करोड़ के लगभग मतदाता
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में लगभग 1 करोड़ के आसपास मतदाता हिस्सा ले सकते हैं।

Maharashtra Local Body Election 2025
मतदान के लिए समय निर्धारित
महाराष्ट्र निकाय चुनाव सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर शाम को 5:30 बजे तक चलेंगे। इस दौरान पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल सकती है।



