Maharashtra Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 6 मजदूरों की दबकर मौत, 11 अन्य घायल…

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के पिशोर घाट इलाके में गन्ने से भरा एक ट्रक सोमवार तड़के पलट गया, जिससे 17 मजदूर उसके नीचे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था। यह हादसा घाट क्षेत्र में रात करीब 1 बजे हुआ, जब मजदूर ट्रक में सवार होकर आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गन्ने से भरे ट्रक पर 17 मजदूर बैठे हुए थे। गन्ने से भरा ट्रक कन्नड़-पिशोर घाट क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गई। जिस वजह से मजदूर गन्ने के बोझ तले दब गए। चूंकि यह घटना आधी रात के बाद हुई, इसलिए मौके पर तुरंत मदद नहीं मिल सकी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने मजदूरों को बचाने की कोशिश की। सभी मजदूरों को गन्ने के नीचे से कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया, लेकिन 6 मजदूरों की जान नहीं बच सकी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
Maharashtra Accidentपुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान कर ली है। मृतकों में किसन धन्नू राठोड़, मनोज नामदेव चव्हान, विनोद नामदेव चव्हान, मिथुन महारू चव्हान, कृष्णा मुलचंद राठोड और ज्ञानेश्वर देविदास चव्हान शामिल हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या हादसे के पीछे कोई और कारण है।