भारतीय रेल ने महाकुंभ के लिए इतने हजार ट्रेनों की घोषणा, इस तारीख से होगी संचालित.. नीचे देखे पूरी लिस्ट – RGH NEWS
देश

भारतीय रेल ने महाकुंभ के लिए इतने हजार ट्रेनों की घोषणा, इस तारीख से होगी संचालित.. नीचे देखे पूरी लिस्ट

Mahakumbh Specail Train :  रेल यात्रियों को नए साल मे मिलेगा बड़ा तोहफा क्योंकि भारतीय रेल ने महाकुंभ के लिए 13 हजार ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है, जिनमें 3 हजार स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। पूर्व रेलवे ने 42 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिससे 77,500 से अधिक बर्थ उपलब्ध होगी। पूर्व रेलवे की ओर से यह जानकारी दी गई।

Read More:Raigarh News: MSP स्टील एंड पावर लिमिटेड में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,जांच में मिली कई सारी कमियां

पूर्व रेलवे के अनुसार:- श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए हावड़ा और टूंडला, हावड़ा और भिंड तथा मालदह टाउन और प्रयागराज- रामबाग के बीच स्पेशल ट्रेन चलेंगी।

इन तारीखों के मध्य चलेगी 11 ट्रिप वाली ट्रेन..!!

* 03409 मालदा टाउन-प्रयागराज रामबाग कुंभ मेला स्पेशल (11 ट्रिप) 2 जनवरी से 22 फरवरी के बीच प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को मालदा टाउन से 8.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 5.15 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

* 03410 प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन कुंभ मेला स्पेशल(11 ट्रिप) 03 जनवरी से 23 फरवरी तक हर शुक्रवार और रविवार को प्रयागराज रामबाग से 7.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 2.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

Mahakumbh Specail Train :

दोनों दिशाओं में इन स्टेशन पर रुकेगी

यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित आवास उपलब्ध होंगे

(16ट्रिप) और (3ट्रिप) वाली ट्रेन संचालित होगी 

*03021 हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल (16 ट्रिप)
*03022 टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल (16 ट्रिप)
*03031 हावड़ा-भिंड कुंभ मेला स्पेशल (03 ट्रिप)
*03032 भिंड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल (03 ट्रिप)  चलेगी।

Related Articles

Back to top button