Mahakumbh Amrit Snan: महाकुंभ में भगदड़ के बाद अभी भी बाकी है तीसरा अमृत स्नान, VIP मूवमेंट को लगेगा पाबंदी…

Mahakumbh Amrit Snan उत्तरप्रदेश के महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। वहीं अब तीसरे अमृत स्नान की तैयारी है। बता दें कि, महाकुंभ में कुल 5 अमृत स्नान होंगे, जिसमें से 2 स्नान हो चुके हैं अब तीसरा शाही स्नान बसंत पंचमी पर होगा। महाकुंभ में अमृत स्नान को बहुत ही पवित्र और पुण्यदायी होता है। वहीं 2 फरवरी को होने वाले अमृत स्नान को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
फिर खुलेंगे पुल
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) वैभव कृष्ण ने बताया कि, भीड़ में कमी आने के कारण हमने सभी पुलों को फिर से खोल दिया है। बसंत पंचमी से पहले जोनल प्लान के अनुसार काम किया जाएगा। जैसे 29 जनवरी को वीआईपी मूवमेंट को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था, वैसे ही 2 फरवरी को भी किसी वीआईपी को अनुमति नहीं दी जाएगी।
30 की हुई थी मौत
Mahakumbh Amrit Snan बता दें कि, महाकुंभ में बुधवार तड़के हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। डीआईजी वैभव कृष्ण के अनुसार, अब तक 25 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। यह घटना तब हुई जब लाखों श्रद्धालु गंगा-यमुना के संगम में पवित्र स्नान करने पहुंचे थे। मौनी अमावस्या का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन दूसरा शाही स्नान भी संपन्न होता है



