Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़, पवित्र स्नान रद्द, 17 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत की सूचना…

Maha Kumbh Stampede प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या मनाया जा रहा है। मौनी अमावस्या को लेकर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई है। हालत को देखते हुए अखाड़ा परिषद् ने आज मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान रद्द कर दिया है। सभी 13 अखाड़ों की सहमति के बाद पवित्र स्नान रद्द किया गया।
PM मोदी ने लिया हालातों का जायजा
Maha Kumbh Stampedeप्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। अब तक घायलों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।
मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ हुई, इसमें 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ।
जो नीचे गिर पड़ा वह उठ नहीं सका
महाकुंभ में मौनी अमावस्या के लिए मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा हुआ था। दोपहर में बेकाबू भीड़ ने कई स्थानों की बैरिकेडिंग भी तोड़ी। रात में स्नान शुरू होने के बाद संगम में भीड़ अधिक बढ़ गई। संगम तट और उसके आसपास लाखों श्रद्धालु जमा हो गए।