Maha Kumbh: Alert! महाकुंभ से पहले सक्रिय हुए जालसाज, श्रद्धालुओं को ऐसे बना रहे हैं निशाना

Maha Kumbh:प्रयागराज। साल 2024 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में नए साल यानी 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहे है। जिसमें देश-विदेश से करोड़ों लोग शामिल होंगे। वहीं महाकुंभ के आयोजन से पहले ही श्रद्धालुओं को फर्जी बुकिंग के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इन घोटालों में कई लोग श्रद्धालुओं को महाकुंभ के दौरान कॉटेज बुकिंग के नाम पर धोखा दे रहे हैं। फर्जी ऑपरेटर नकली पत्रों और दस्तावेजों के माध्यम से लोगों से पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। इन दस्तावेजों में दावा किया जाता है कि वे महाकुंभ के लिए बुकिंग कंफर्म करवा रहे हैं, लेकिन असल में ये सब धोखा है। इस तरह के फर्जी ऑपरेटरों से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। महाकुंभ की बुकिंग की जानकारी केवल सरकारी वेबसाइटों और अधिकृत एजेंसियों से ही प्राप्त करें, ताकि आप ठगी का शिकार न हो सकें।
Read more : Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल!
कहां दर्ज कराएं शिकायत?
अगर आपको किसी भी तरह का फर्जी सर्टिफिकेट या दस्तावेज़ मिले, तो तुरंत उसे नजरअंदाज करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। ऐसे मामलों में तुरंत http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मामले की उचित जांच हो सके और अन्य लोगों को भी इस धोखाधड़ी से बचाया जा सके।
धोखाधड़ी से बचें
Maha Kumbh महाकुंभ एक धार्मिक और आध्यात्मिक अवसर है, और इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए इस महत्वपूर्ण आयोजन में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए यह जरूरी है कि हम सिर्फ सत्यापित और आधिकारिक माध्यमों का ही इस्तेमाल करें।



