धर्म

Magh Purnima 2024: आज है माघ पूर्णिमा,जरूर करें आज के दिन ये काम, जीवन से कई परेशानीय होंगी दूर

Magh Purnima 2024 :हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, दान, जप, तप करना शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसलिए इस दिन चंद्र देव की पूजा करने से चंद्र दोष से भी मुक्ति मिलती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन कुछ खास ज्योतिषीय उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पूर्णिमा के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ…

माघ पूर्णिमा 2024 तिथि
माघ माह की पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शुरू हो रही है, जो 24 फरवरी को शाम 6 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो रही है। उदया तिथि के आधार पर माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 को है।

माघ पूर्णिमा के उपाय
धन-समृद्धि पाने के लिए माघ पूर्णिमा की शाम को मां लक्ष्‍मी की विधि-विधान से पूजा करें। उन्‍हें खीर का भोग लगाएं। गुलाब का फूल या कमल का फूल अर्पित करें।

माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ श्री सूक्त, कनकधारा स्त्रोत और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्‍य बढ़ता है।

Read more: Cg News: PM मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे 35 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पूर्णिमा पर मां लक्ष्‍मी की पूजा करके उन्‍हें 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें। यदि पीली कौड़ियां ना मिलें तो सफेद कौड़ियों को हल्दी डालकर पीला कर लें। फिर पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। धन की आवक बढ़ने लगेगी।

माना जाता है कि पीपल के पेड़ में त्रिदेवों के साथ माता लक्ष्‍मी का भी वास होता है। लिहाजा माघ पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की भी पूजा करें। इसके लिए माघ पूर्णिमा की सुबह स्‍नान करके संभव हो तो साफ-सुथरे सफेद कपड़े पहनें। फिर लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा सा कच्‍चा दूध मिलाएं और इसे पीपल की जड़ में अर्पित करें। फिर पेड़ की 3 परिक्रमा करें और माता लक्ष्‍मी से धनवान बनाने की प्रार्थना करें।

Magh Purnima 2024 माघ पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों जैसे दूध, चावल, खीर, सफेद वस्त्र, सफेद तिल, चांदी आदि का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी और चंद्र दोष से निजात मिलती है।

 

(Note: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। RGHNEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है)

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button